जिलाधिकारी ने तहसील सदर का किया औचक निरीक्षण

5 वर्ष से अधिक लंबित वादों का करें निस्तारण अन्यथा की स्थिति में होगी कड़ी कार्यवाही : डीएम

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा मंगलवार को तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिया की तहसील स्तर पर जितनी भी शिकायतें आती हैं उसका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें एवं जो भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर आता है उसकी समस्याओं को सुने एवं यथाशीघ्र उसका निस्तारण कराए। उन्होंने तहसील में कागजातों का रख रखाव ठीक ढंग से करने एवं तहसील में साफ सफाई का विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा न्यायालय वार 5 वर्ष से अधिक लंबित वादों के निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी ली एवं पाया गया कि उप जिलाधिकारी सदर के यहां 87 वाद लंबित है, उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर के यहां 135 वाद लंबित, तहसीलदार सदर के यहां 84 वाद लंबित, तहसीलदार न्यायिक के यहां 74 वाद लंबित, नायब तहसीलदार के यहां 31 वाद लंबित, नायब तहसीलदार न्यायिक सदर के यहां 03 वाद लंबित पाए गए। इस तरह कुल 5 वर्ष से अधिक लंबित वादों की संख्या 414 पाई गई। जिलाधिकारी ने 5 वर्ष से अधिक लंबित वादों के जल्द से जल्द निस्तारण के सख्त निर्देश दिए अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार न्यायिक सदर के यहां कुल 1371 वाद लंबित एवं तहसीलदार के यहां 1293 वाद लंबित पाए गए इसके निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी ने अपर उप जिलाधिकारी सदर को भी 5 वर्ष से अधिक लंबित वादों के निस्तारण के निर्देश दिए।

rkpnews@desk

Recent Posts

1240 छात्रों को मिला छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोक…

4 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 220 शिकायतें सुनी गईं, 28 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शनिवार को तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण…

4 hours ago

आयुर्वेद इंटर्नशिप के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को अस्पताल की कार्यप्रणाली की दी जानकारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ…

4 hours ago

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी जन-जन की जिम्मेदारी: लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा…

4 hours ago

अमर उजाला ब्यूरो चीफ रजनीकांत पांडेय के पिता का निधन, सरयू तट पर अंतिम संस्कार

नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

4 hours ago

आस्था और परंपरा के संगम में सरयू तट पर गूंजा जिउतिया पूजन

पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं…

5 hours ago