मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के कोपागंज नगर क्षेत्र के जुम्मनपुरा निवासी शकील अहमद { उम्र 53 वर्ष }पुत्र सेराज अपनी पत्नी राबिया खातून के साथ मऊ स्थित फातिमा हॉस्पिटल से पोते को देख कर देर रात्रि अपने घर कोपागंज वापस लौट रहें थें। कि रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गए जिसमें पति पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा हैं कि शकील अहमद के पुत्र बधु को कुछ दिन पूर्व फातिमा हॉस्पिटल में ऑपरेशन से पुत्र हुआ था। जिसे देखने के लिए पति पत्नी शाम को अपने घर से हॉस्पिटल गए थें। रात्रि लगभग 10:30 पर वापस घर लौट रहें थे उसी समय वारिश होने लगी जैसे ही शकील अपनी पत्नी संग पुलिस अधीक्षक आवास के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहीं किसी बड़े वाहन की चपेट में आ गए। वाहन का एक चक्का राबिया के ऊपर से होकर गुजर गया। शकील को अंदुरनी चोट लग जाने से दोनों की मौके पर मौत हो गयी। मृतक भारतीय स्टेट बैंक शाखा डाड़ी में कार्यरत सगीर का भतीजा था। एक ही घर दो मौतों से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल हैं।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…