मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) सहायक आयुक्त उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित कर हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देनें के उद्देश्य से उ०प्र०सरकार द्वारा संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना वर्ष 2025-26 संचालित की जा रही है। बुनकरों को प्रोत्साहित करनें हेतु परिक्षेत्रीय जनपद- मऊ, आजमगढ़ बलिया, गाजीपुर के हथकरघा बुनकर को प्रथम पुरस्कार रू0 20000/- द्वितीय पुरस्कार रू0 15000/- एवं तृतीय पुरस्कार रू0 10000/- नगद एवं शील्ड, प्रमाण-पत्र तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। परिक्षेत्र स्तर पर चयन किये गये हथकरघा बुनकरों को राज्य स्तर पर चयन होनें पर प्रथम पुरस्कार रू0 100000/- द्वितीय पुरस्कार रू0 50000/- एवं तृतीय पुरस्कार रू0 25000/- नगद एवं शील्ड, प्रमाण-पत्र तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
हथकरघा पर बुनाई का कार्य कर रहे व्यक्तिगत बुनकर / हथकरघा सहकारी समिति के सदस्य / स्वयं सहायता समूह के सदस्य बुनकर द्वारा उनके उत्कृष्ट एवं कलात्मक नमूनें जैसे हथकरघा पर उत्पादित वस्त्र पूर्ण साईज में सम्पूर्ण विवरण जैसे वार्प, वेफ्ट, रंग, डिजाइन तथा उनका तकनीकी विवरण सहित सैम्पल / आवेदन-पत्र सहायक आयुक्त, उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, निजामुद्दीनपुरा मऊ के कार्यालय में आनलाईन पोर्टल के माध्यम से दिनांक 05 अगस्त 2025 तक जमा कर सकते है। पुरस्कार हेतु सैम्पल का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जायेगा।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…