जिला प्रभारी ने की संगठन के कार्यों की समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। जिले के प्रभारी संतराज यादव ने जिले में चल रहे विभिन्न संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें ताकि पार्टी के जो भी अभियान चल रहे हैं वो सुचारू रूप से चलते रहें और कोई भी अभियान प्रभावित न हो।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सभी अभियान सफलता पूर्वक संचालित हों और जिनको भी जिम्मेदारी दी जाए वो अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करे। हर कार्यक्रमों की फोटो सरल ऐप पर अपलोड हो ताकि संगठनात्मक क्रियाकलापों की जानकारी डिजिटल माध्यम से प्रदेश स्तर तक जा सके। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा तय किए गए सभी अभियान जिले में सुचारू रूप से चल रहे हैं। हर विधानसभा में एक देश एक चुनाव की कार्यशालाएं लगभग हो चुकी हैं, जहां अभी नहीं हुई है वहां भी तिथि तय कर ली गई है और समय से इनको सम्पन्न कर लिया जाएगा। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि निम्न लोग विधानसभावार संगठन के विभिन्न कार्यों को संचालित कराएंगे जिसमें पथरदेवा विधानसभा में अजय शाही और निर्मला गौतम, रामपुर विधानसभा में गंगा कुशवाहा और अंकुर राय, देवरिया विधानसभा में राजेश मिश्रा और रामाज्ञा चौहान, सलेमपुर विधानसभा में अभिषेक जायसवाल और रामजी सिंह, भाटपार विधानसभा में अजय कुमार दुबे और अरविंद पांडे, रुद्रपुर विधानसभा में ऊषा पासवान और महेश मणि, बरहज विधानसभा में संजय सिंह और डा. हेमंत मिश्रा रहेंगे। हर 15 दिन पर इन सभी पदाधिकारियों की बैठक भी होगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, अजय शाही, राजेश मिश्रा, ऊषा पासवान, गंगा सिंह कुशवाहा, महामंत्री श्रीनिवास मणि, रविंद्र कौशल, प्रमोद शाही, जिला मंत्री अरविंद पांडे बबुना, डा. हेमंत मिश्रा, महेश मणि, निर्मला गौतम, अभिषेक जायसवाल, रामाज्ञा चौहान, जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, अंकुर राय, संतोष मिश्रा, रामजी सिंह, आईटी विभाग के रूपम पांडे, शिवेश पांडे आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

14 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

14 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

14 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

14 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

15 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

18 hours ago