भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा ने बैठक में समस्याओं को लेकर बनाई रणनीति

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई डाक बंगला परिसर में रविवार को भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष मुंशी प्रसाद गोंड की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 24 जून को वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भव्यता से मनाये जाने, जातीय जनगणना, जाति प्रमाण पत्र बनवाने में लेखपालों द्वारा अवरोध उत्पन्न करने सहित अन्य कई समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
जिलाध्यक्ष गोंड ने कहा कि आगामी 24 जून को जिला मुख्यालय पर वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस समारोह भव्यता के साथ शौर्य दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा गलत बयानबाजी की जा रही है, इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी बाहरी व्यक्ति जनपद में आकर ग़लत बयानबाज़ी करता है तो संगठन लड़ाई लड़ेगा। संरक्षक रामधनी गोंड ने संगठन की ऐतिहासिकता पर बोलते हुए बताया कि गोंड जाति का संगठन बहुत ही पुराना संगठन है। इसकी एकता और अखंडता को हमें सदैव बरकरार रखना होगा। सरकार द्वारा जातीय जनगणना प्रस्तावित है। जातीय जनगणना शुरू होने पर जनगणना के अभिलेख में हमें अपनी जाति केवल गोंड दर्ज़ कराना है। संचालन जिला सचिव प्रेम कुमार शाह ने किया। बैठक को ओमप्रकाश गोंड, प्रेम कुमार शाह, वीर बहादुर गोंड, सुजीत कुमार गोंड, ब्रह्मानंद गोंड, पवन गोंड, विशाल गोंड, विकास गोंड और डॉ. नरेन्द्र गोंड ने संबोधित किया।कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉ. पूर्णमासी देहाती, स्वर्गीय बाबूराम विद्यार्थी और संगठन के पुराने साथी स्वर्गीय तीर्थराज गोंड के स्वर्गवासी होने पर 2 मिनट का मौन रखकर उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पितकया गया। इस दौरान मदन गोंड, रामाश्रय गोंड, रामशृंगार गोंड, आशुतोष शाह, राधेश्याम गोंड, जयप्रकाश शाह, उमेश गोंड, राजीव गोंड, ध्रुपदेव शाह, ज्योति गोंड, शिवी गोंड, सरोज गोंड, रामअवतार गोंड, राजमंगल गोंड लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

14 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

14 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

14 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

15 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

15 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

18 hours ago