सरयू की पवित्र जलधारा से श्रद्धालुओं ने भरे कलश
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारी जोरो पर। बताते चलें कि तहसील क्षेत्र के ग्राम बड़कागाँव में शिव जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु हाथ मे कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए, सरयू घाट पहुँचे। सरयू के पावन जलधारा से श्रद्धालुओं ने स्नान कर कलश भरा, और पुनः गाजे बाजे के साथ गांव के शिव मंदिर पहुंचे जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित किया गया। इस कलश यात्रा में सैकड़ो भक्तों ने आस्था व श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया।
बड़का गांव से शिव प्राण प्रतिष्ठमक यज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाला गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान दिवाकर दास, संजय कुशवाहा, नब्बेलाल गुप्ता, रंजीत, पिंटू, कृष्णा, रोहित,शैलेंद्र के साथ सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…