गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा साइकिल से गोरखनाथ क्षेत्र में लगन पैलेस मैरिज हॉल से हरियाली मैरिज हाउस होते हुए निर्माणाधीन बसियाडीह नाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर नगर आयुक्त द्वारा नाराजगी जताई गई और सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता को सख़्त निर्देश दिए गए कि हर हाल में 30 अप्रैल तक नाले का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाय, अन्यथा कि स्थिति में संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कठोर कार्यवाही की जाएगी। रसूलपुर दशहरी बाग के आगे कुछ लोगो द्वारा अपने घरों से आगे बढ़कर सड़क पर अतिक्रमण कर निर्माण करा लिया गया है, जिससे सड़क पतली हो गई है। नगर आयुक्त द्वारा सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया कि ऐसे अवैध निर्माण को हटवाकर एंड टू एंड नाली निर्माण सुनिश्चित कराएं।निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, सहायक अभियंता शैलेश कुमार, अवर अभियंता अतुल कुमार व राजकुमार तथा संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…
एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…
चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…
भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…
रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…