बिल्थरारोड मार्ग पर हाहा नाला के समीप बस ने बाइक में मारा टक्कर

छात्र सहित दो घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बिल्थरारोड मार्ग पर बुधवार को सवारी बस हल्दी रामपुर चट्टी के समीप बाइक सवार को धक्का मारते हुए सड़क के नीचे खाई में उतर गई।संयोग ही रहा कि बाइक सवार व बस में के एक यात्री के मात्र चोटिल होने के अलावा कोई कालकवलित नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस रोजाना की भांति बुधवार को सुबह भी दुबरी ले कर बिल्थरारोड से बलिया के लिए जा रही थी।बस जैसे ही उभाव थाना क्षेत्र के हल्दी रामपुर के हाहा नाला के समीप पहुंची कि अचानक सामने आ गए बाइक सवार युवक को धक्का मारते हुए पेड़ से टकरा कर सड़क किनारे खाई में जा कर खड़ी हो गई। यह संयोग रहा कि बस पलटी नहीं अन्यथा उस में सवार काफी लोग घायल हुए होते।वैसे बस में सवार ओंकारनाथ यादव(40) मामूली रूप से घायल हो गए जिनका पी एच सी सीयर में इलाज के बाद डाक्टर ने उन्हें घर भेज दिया।दुर्घटना में ट्यूशन पढ़ने जा रहा बाइक सवार रौनक यादव(22)पुत्र उमेश यादव निवासी कड़सर भी बस के नीचे दब कर घायल हो गया। जिस का इलाज आजमगढ़ के अस्पताल में चल रहा है। रौनक बस के चक्का के नीचे दब गया था ,जिसे जेसीबी की मदद से करीब एक घण्टे के बाद बाहर निकाला जा सका।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

53 minutes ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

2 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

19 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

20 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

20 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

20 hours ago