संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा प्रथम तथा नोडल अधिकारी लोक अदालत गगन कुमार भारती के निर्देशन में सचिव महेंद्र कुमार एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार में अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ आगामी 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत बैठक आहुत किया।
सचिव महेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों को बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 13 जुलाई 2024 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने समस्त न्यायिक अधिकारियों से निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में दिनांक 13 जुलाई 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि लोक अदालत कि समस्त तैयारियां पूरी हो चुकी हैं तथा समस्त थानों के पैरोकार को न्यायालय से जारी नोटिसों को ससमय तामीला करने हेतु निर्देशित किया गया है।
बैठक में सिविल जज सीनियर डिवीजन चेतना त्यागी, सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड संजय राज पांडेय एवं नवागत न्यायिक अधिकारी अभिनव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…