जिले को मिले 138 नव चयनित लेखपाल, परिवहन मंत्री ने दिया नियुक्ति पत्र

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जनपद को 138 नवनियुक्त लेखपाल मिल गये हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 51 चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिया। मंत्री व जिलाधिकारी के हाथ नियुक्ति पत्र पाकर लेखपालों के भी चेहरे खुशी से खिल उठे। परिवहन मंत्री ने सभी चयनित लेखपालों को सरकारी सेवा में आने के लिए बधाई देते हुए ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के प्रति प्रेरित किया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भूमि विवाद की स्थिति में सही व्यक्ति को न्याय दिलाने में लेखपाल की जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। सभी चयनित लेखपाल अपने हल्के में जनता के साथ हमेशा संवाद बनाये रखें। जितना अपने क्षेत्र से जुड़े रहेंगे, उतना ही आपका कार्य बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के और आरक्षण नियमों का पालन करते हुए युवाओं को उनकी योग्यतानुसार रोजगार दे रही है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने भी सभी चयनित लेखपालों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सरकारी सेवा जनसेवा के लिए है। बेहतर कार्य कर स्वयं का सम्मान बढ़ाने का भी मौका यह सेवा देती है। सभी चयनित लेखपाल अपने कार्य के बारे में अच्छे से जान लें और पूरी ईमानदारी से उसका निर्वहन करें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, एसडीएम सदर आत्रेय मिश्र, एडीएम डीपी सिंह, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह, उपाध्यक्ष मनोज यादव आदि मौजूद थे। सबसे ज्यादा सदर तहसील को मिले 41 लेखपाल जिले को मिले 138 लेखपालों का तहसीलवाद आवंटन हो चुका है। इसमें सबसे ज्यादा सदर तहसील को 41 लेखपाल मिले हैं। इसके अलावा बांसडीह तहसील में 16, रसड़ा में 34, बेल्थरारोड में 14, सिकंदरपुर में 18 तथा बैरिया में 15 लेखपालों को तैनाती मिली है। इस नव चयनित लेखपालों के आ जाने से काफी हद तक लेखपालों की कमी भी दूर हो जाएगी और राजस्व विभाग की जनता के बीच सेवाएं और बेहतर तरीके से पहुंचेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

4 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

4 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

4 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

4 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

4 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

8 hours ago