गांव-गांव युवाओं को जोड़ने की तैयारी, सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में बनी रणनीति

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान युवा कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के सत्यापन, निगरानी और बूथों को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय रहकर संगठन की गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया।
लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि युवा कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर संगठन को मजबूत करने के साथ ही घर-घर संपर्क करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश की जनता परेशान है। उनके अनुसार, युवाओं में समाजवादी पार्टी के प्रति लगातार जुड़ाव बढ़ रहा है और इसी युवा शक्ति के आधार पर वर्ष 2027 में पार्टी की सत्ता में वापसी का लक्ष्य रखा गया है।
दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि गांव-गांव जाकर पीडीए वर्ग के युवाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें प्रशिक्षित करने का अभियान चलाया जाएगा। बैठक में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सत्यविजय यादव और जावेद अंसारी का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर गिरीश जायसवाल, जावेद अंसारी, काका चौधरी, अजय कुमार यादव, आजम, विनोद, अरुण पासवान, धीरज पाल, राकेश, नवनाथ, धीरज यादव, राघवेंद्र मिश्रा, चंदन, बबलू यादव, केशव, बलिराम, राजू पाण्डेय, निर्भय, दिनेश, धनजय यादव, जीतेन्द्र मद्देशिया, सरफुद्दीन, मुकेश सिंह सेंगर, धर्मनाथ, सतीश, दिलीप, नरेंद्र, दुर्गेश, आदित्य श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, आलिम, बंटी, हरिओम चौरसिया, विराट खां, संजय, परमेश्वर पटवा, हिमांशु, सोनू प्रकाश, सोनू खरवार, ऋषि यादव, अशोक चौहान, मुकेश राजभर और शुभम शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

5 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

6 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

6 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

6 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

6 hours ago