तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र

बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जैतीपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 65 वर्षीय साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में मातम का माहौल है।
पीटरहाई मजरा शाही निवासी हरिश्चंद्र शनिवार को साइकिल से पीटरहाई किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक संख्या UP 27 BL 1203 ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हरिश्चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन हरिश्चंद्र को बरेली स्थित मेदांता अस्पताल ले गए, जहां शनिवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया गया कि दुर्घटना के बाद बाइक चालक पंकज पुत्र सोनपाल मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक फरार है। उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

9 minutes ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

35 minutes ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

57 minutes ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

1 hour ago

बाढ़ से बिहार बेहाल: 1,194 सामुदायिक रसोई और 15 राहत शिविरों से मिल रही मदद

Ai निर्मितफोटो बिहार में बाढ़ का कहर, 15 जिलों में 47.33 लाख से अधिक लोग…

2 hours ago