गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर स्थित दीक्षा भवन में होगी। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को अपने वाहन विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के बगल में बने साइकिल स्टैंड में पार्क करने के बाद ही दीक्षा भवन स्थित परीक्षा केंद्र तक जाने को कहा गया है। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, बैग, स्मार्ट घड़ी समेत किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थी अपना मोबाइल, बैग आदि नियंता कार्यालय के प्रॉपर्टी काउंटर पर जमा करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करें। परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए परीक्षार्थियों को इन निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…
बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…