अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व में जुटाई गई राहत राशि
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़ी संख्या में परिवारों को संकट में डाल दिया है। इस त्रासदी के बीच भारतीय गोरखा समाज सेवा समिति ने मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करते हुए नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक लाख 62 हजार रुपये की सहायता राशि जुटाकर नेपाल प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में जमा कराई है। समाज के इस कदम ने आपदा की घड़ी में सीमाओं से परे मानवीय रिश्तों की मजबूती का संदेश दिया है।
गोरखा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग दिया। एकत्रित धनराशि को नेपाल के राहत कोष में जमा कराया गया, ताकि आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और उनके पुनर्वास में सहयोग मिल सके।
अध्यक्ष डमर बहादुर गुरुंग और नर बहादुर राना ने कहा कि नेपाल में हालिया बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से भारी जन-धन की क्षति हुई है। बड़ी संख्या में लोग मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं। ऐसे समय में पीड़ितों के दर्द को महसूस करते हुए उनके साथ खड़ा होना जरूरी है। भारतीय गोरखा समाज सेवा समिति की कोशिश है कि संकट की इस घड़ी में नेपाल के प्रभावित नागरिकों तक अपनी ओर से यथासंभव सहायता पहुंचाई जाए। इसी उद्देश्य से समाज के सदस्यों ने मिलकर राहत राशि जुटाई।
उन्होंने कहा कि आपदा में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति पूरा समाज शोकाकुल है। पदाधिकारियों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और प्रभावित लोगों के जल्द सुरक्षित एवं सामान्य जीवन में लौटने की कामना की। गोरखा समाज के इस सहयोग को केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि नेपाल के आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़े होने की सामूहिक भावना के रूप में देखा जा रहा है। संकट की घड़ी में समाज के सदस्यों ने एकजुट होकर सहायता राशि जुटाई और उसे राहत कोष तक पहुंचाया।
इस दौरान नर बहादुर राना, नरेश राना, मोहन थापा, रिखी राम थापा, पद्मिनी थापा, किरण गुरुंग, रानी थापा समेत गोरखा समाज सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहें।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…
बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…