सोरहिया प्रधान द्वारा जले अलाव राहगीरों को मिली राहत

अलाव व्यवस्था को प्रशासन हुआ नाकाम

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l उत्तरी-पूर्वी पहाड़ी इलाकों में हो रही जोरदार बर्फबारी और शीतलहर के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। दिन-भर तेज हवा और ठंड के कारण लोग घर में दुबकने को मजबूर हो गये। सर्द हवाओं के कारण ठंड ने जोर पकड़ लिया है। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। इस बार प्रशासन द्वारा अभी तक अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जो लोगों के समझ से परे है। कस्बा के मुख्य चौराहों बस स्टैंडों पर यात्री ठंड में ठिठुरते हुए नजर आए। तेज ठंड के कारण सबसे बड़ी परेशानी दैनिक मजदूरों व राहगीरों को झेलनी पड़ रही है। क्योंकि प्रशासन द्वारा अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। लोग ने मांग की है कि ठंड को देखते हुए कस्बे के विभिन्न चौराहों पर अलाव जलाना चाहिए ताकि लोगों को शीतलहर से कुछ हद तक निजात मिल सके। वहीं क्षेत्र के चर्चित समाज सेवी व ग्राम प्रधान सोरहिया फौजदार वर्मा द्वारा निजी व्यस्था पर विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाने के साथ-साथ राहगीरों को गर्म चाय पिला कर लोगों को सर्दी से राहत पहुंचाने का पुण्य कार्य करते हुये दिखे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

23 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

23 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

23 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago