संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। चौक थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सलामत गढ़ टोला अवरहवां निवासी अशोक राजभर पुत्र रामजतन उम्र 25 वर्ष गांव के पूरब मुख्य सड़क के किनारे खूंटे से बंधे फंदे से लटका शव मिला। शव को देख ग्रामीणों ने शोर मचाया शोर को सुनकर गांव के तमाम लोग जुट गए। किसी ने घटना की सूचना चौक पुलिस को दी।
प्राप्त समाचार के
अनुसार ग्राम पंचायत सलामत गढ़ टोला अवरहवां निवासी अशोक राजभर पुत्र रामजतन शनिवार को सुबह घर से बैंक में पैसा निकालने के लिए निकला था। दिन में करीब 1:00 बजे राहगीरों को गांव के पूरब मुख्य सड़क के बगल में गड़े खूंटे में फंदे से लटकता शव दिखाई दिया। शव को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया।शोर शराबे को सुनकर परिजन सहित गांव के तमाम लोग जुट गए।किसी ने घटना की सूचना चौक पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चौक राम चरन सरोज मय फोर्स और फॉरेस्टिंग टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। साथ ही शव का पंचनामा कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया।
बताते चलें कि रामजतन के तीन पुत्र हैं। जिसमें मृतक अशोक सबसे छोटा है। परिजनों के अनुसार अशोक का तिलक 23 मई व विवाह 05 जून को होना सुनिश्चित था। बड़ा भाई जोधन और राकेश वर्तमान में घर से बाहर कमाने गए हैं। घटना के बाद से पिता राम जतन, माता बलवंती सहित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष चौक राम चरन सरोज से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही घटना का खुलासा हो सकेगा।पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

56 minutes ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

14 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

14 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

14 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

14 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

17 hours ago