बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयकों द्वारा जनपद के परिषदीय विद्यालयों के नियमित निरीक्षण एवं कार्यक्रमों की प्रगति का अनुश्रवण प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किया गया। इस दौरान परिषदीय विद्यालयों में 85 अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये है। बीएसए ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए सम्बंधितों का अनुपस्थित दिन का वेतन/मानेदय कटौती करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
बीएसए मनीष कुमार सिंह ने कहा है कि निरीक्षण के दौरान अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक का अपने विद्यालय से अनुपस्थित पाया जाना उनकी अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देश की अवहेलना तथा सौंपे गये कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में की गयी घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है। यह किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है, क्योंकि इससे विभागीय छवि धूमिल हो रही है। ऐसे में सम्बंधित अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों का अनुपस्थिति के दिन का वेतन/मानदेय की कटौती करते हुए अपनी अनुपस्थिति के सम्बन्ध में साक्ष्यमय स्पष्टीकरण 07 दिवस के अन्दर खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। बीएसए ने कहा है कि अन्यथा की दशा में उनके विरूद्ध विभागीय नियमों के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही पारित कर दी जायेगी।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…