शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माता है, उनका बेहतर मार्गदर्शन हो – संदीप सिंह टिंकू

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भागलपुर ब्लाक क्षेत्र के बीआरसी केंद्र मईल में सुंदरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम का ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध संदीप सिंह टिंकू, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, बीडीओ भागलपुर वसीम निजामी खान, बीईओ सत्य प्रकाश कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित किया और फीता काट कर उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि संदीप सिंह टिंकू ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माता हैं, इसलिए उन्हें बेहतर शिक्षा देकर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देतें रहें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को बड़े ही विश्वास के साथ प्राथमिक विद्यालय में भेजता है। यह युग तकनीकी शिक्षा का है, इसलिए बच्चों को अधिक से अधिक तकनीकी शिक्षा में महारत हासिल करने में पारंगत करें।
बीआरसी पर बने आईसीटी लैब का उद्घाटन मील का पत्थर साबित होगा।
इस दौरान जनपद का मंडल स्तर पर नाम रोशन करने वाले छात्र शिव सागर (गोल्ड मेडलिस्ट), रोहित गोंड,संगम कुमार व रोहित को सम्मानित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश कुशवाहा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर आनंद यादव जिला मंत्री , सुशील सिंह, अरुण तिवारी , संपूर्णानंद , अजय गुप्ता , संजय राव, आमोद सिंह, अमित शर्मा, राजकुमार , संजय पांडे , धर्मेंद्र तिवारी, ओम प्रकाश एवं समस्त प्रधानाध्यापक विकास खण्ड भागलपुर व सभी कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। सभा का संचालन सुधाकर मिश्र ने किया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

32 minutes ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

2 hours ago

किशोरी के बयान के बाद बढ़ीं धाराएं, सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी दबोचे गए

नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

करनई की सड़कों पर संकट! तीन प्रमुख मार्ग बदहाल, हजारों ग्रामीण परेशान

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। करनई गांव को आसपास के क्षेत्रों से…

2 hours ago

चिता की आग में मीट पकाने का आरोप पड़ा भारी, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

शहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के दौरान…

2 hours ago

व्यंग्य : सांड टंकी पर और व्यवस्था नीचे मुस्तैद!

जनाब! अपनी समस्याओं को सुलझाने और समाधान तलाशने के लिए अब केवल इंसान ही टंकी…

2 hours ago