Categories: Uncategorized

पीसीएस परीक्षा में सफल होकर पीईएस बने प्रवीण का शिक्षक नेताओं ने किया सम्मान

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2021 पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के पद पर चयनित होकर संपूर्ण जनपद का नाम रोशन करने वाले रसड़ा के रोहना गांव निवासी प्रवीण कुमार सिंह पुत्र अजीत सिंह के पीईएस पद प्राप्त करने पर आज उनके पैतृक आवास पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल महामंत्री अनिल कुमार वर्मा,जिला सह संयोजक राम अशीष यादव, विशिष्ट बीटीसी के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता जितेंद्र सिंह सोनू ने पहुंचकर उनका माल्यार्पण व मिठाई बीतने के पश्चात जब मुक्त शिक्षक नेताओं को पता चला कि लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पीईएस के रूप में चयनित होने वाले प्रवीण सिंह अपने पैतृक गांव अपने घर पर उपस्थित है तो इन लोगों ने उनसे मिलकर उनको बधाई देने एवं उनकी सफलता पर उनका माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर उनका मनोबल बढ़ाने का निर्णय लिया। तथा उनके पैतृक आवास रोहना पर पहुंचकर कार्य को सम्मानजनक तरीके से संपन्न किया। पीईएस के रूप में चयनित प्रवीण कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि मेरी सफलता में मेरे परिवार, माता पिता और मेरे चाचा धर्मेंद्र प्रताप सिंह का विशेष योगदान है। बताते चलें कि प्रवीण सिंह ने इंटर तक की शिक्षा अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रसड़ा एवं स्नातक की शिक्षा सतीश चंद्र पीजी कॉलेज बलिया से प्राप्त किया। इसके पश्चात वह सिविल सर्विसेज की तैयारी में लग गए थे। 8 साल के कठिन परिश्रम के बाद उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है। प्रवीण सिंह की इस सफलता से उनके पैतृक गांव सहित संपूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी में सस्ते टेंडर डालने वालों पर शिकंजा, खराब निर्माण पर 2 साल बैन

यूपी पीडब्ल्यूडी में टेंडर प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: 15% से ज्यादा कम बोली लगाने वालों…

3 hours ago

गगहा में सड़क हादसा, एक की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…

7 hours ago

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की बुआई और सिंचाई पर संकट

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…

7 hours ago

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

15 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

1 day ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

1 day ago