ट्रेन में भारी भीड़ की सामने यात्री विवश रहे समय से नही पहुँच गन्तव्य पर यात्री

वाराणसी की ट्रेन की फोटो

नयी दिल्ली एजेंसी ।पिछले एक सप्ताह से ही जहा यात्रियों को परेशानी भरी यात्रा कर दिवाली, भैया दूज और छठ के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ है। वही लंबी दूरी की हर ट्रेन भरी भीड़ की सामने यात्री विवश रहे । दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, सूरत आदि महानगरों से यूपी आने वाली ट्रेनों में भीड़ इस कदर है कि लोगों को चढ़ने औऱ उतरने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही नजारा बुधवार को वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक दिखाई दिया। बुधवार दोपहर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से जयनगर जा रही पवन एक्सप्रेस में दर्जनों यात्री पहले से रिजर्वेशन के बाद भी सवार नहीं हो सके।
यात्रियों के शुभचिंतक ने अपने सहयोगियों के लिए इस दौरान दो बार ट्रेन की चेनपुलिंग भी किया बिहार जा रहे ये फिर भी यात्री कोच में घुसने में असफल रहे। नई दिल्ली से जयनगर जा रही स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भी ऐसे ही हालात बने। कई यात्रियों को रेल सुरक्षा बल के जवानों ने किसी तरह कोचों में चढ़ाया। इस दौरान ट्रेन में सवार होने को लेकर यात्रियों में आपस में कहासुनी और धक्कामुक्की भी होती रही।
सरकार के द्वारा चलाई गई फेस्टिवल ट्रेनें 18 से 20 घंटे तक लेट, ट्रेनों की देरी से यात्री हुए परेशान बच्चों समेत परेशान रहे। स्पेशल से ट्रेनों का टाइम टेबल बिगड़ गया है। बुरी हालत फेस्टिवल ट्रेनों की है। आधे घंटे के सफर में डेढ़ घंटा लग रहा है। गरीब रथ, शहीद, डबल डेकर समेत अन्य ट्रेनें पौने छह घंटे तक लेट रहीं। वहीं कटिहार-अमृतसर, सहरसा-आनंद विहार पूजा स्पेशल ट्रेनें 19 से 20 घण्टे से ज्यादा देरी से चल रही है।

दिवाली पर यात्रियों को राहत देने के लिए रेल मुख्यालय ने फेस्टिवल, पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाने के लिए हरी झंडी दी। एक व दो फेरे की चल रही ट्रेनों के अब शेड्यूल टाइम से पटरी से उतरने से ट्रेनें यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। अत्यधिक गाड़ियों से रेल संचालन पर असर पड़ा है। दिवाली के अगले दिन स्टेशनों पर चहल पहल कम रही। ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
डबल डेकर ट्रेनों के आगे चल रही पार्सल, पूजा स्पेशल ट्रेनों के चलने से इन ट्रेनों को भी रुकना पड़ा। पहले दलपतपुर और फिर कटघर ईस्ट पर यात्री गाड़ियां थमी रहीं। इससे ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए सफर मुश्किल भरा हो गया। लखनऊ की ओर से राइट टाइम आ रही ट्रेनों का मालगाड़ी, पूजा स्पेशल ट्रेनों मुरादाबाद शेड्यूल बिगड़ गया। मुरादाबाद में डबल डेकर सवा और राजधानी पौन घंटे देरी से पहुंची।
राजगीर से नई दिल्ली पहुंची श्रमजीवी एक्सप्रेस भी तीन घंटे देरी से पहुंची। वापसी में नई दिल्ली से आधा घंटे देरी से चली श्रमजीवी मुरादाबाद में पौन घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा शहीद एक्सप्रेस पौने छह घंटे, पोरबंदर सवा दो घंटे, गरीब रथ पौने पांच घंटा, उदयपुर-न्यूजलपाई गुड़ी चार घंटा लेट चल रही है। जबकि फेस्टिवल ट्रेनों का बुरा हाल रहा।

त्यौहार स्पेशल ट्रेन-
कटिहार-अमृतसर पूजा स्पेशल-04679-20 घंटे
आनंद विहार सहरसा-04015-20 घंटे
सहरसा-आनंद विहार -04015- 8 घंटे
लालकुंआ-आनंद विहार-04085- 3 घंटे
दिल्ली-दरभंगा- 04005-3.00
मुजफ्फरपुर-देहरादून- 04313-4.09
अब तो यात्रा कर रहे यात्रियों के परिजनों को चिन्ता सताने लगी है कि मशक्कत व परेशानी के बाद भी समय से नही पहुँच पा रहे ।यात्री परेशानी का सामना के बाद भी नही पहुच पाए है अपने घर।

Editor CP pandey

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

13 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

13 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

13 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

13 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

13 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

13 hours ago