जनता को बड़ी राहत
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पालिका परिषद की त्रिदिवसीय समीक्षा बैठक में नगर पालिका की तीनों टैक्सी स्टैंडो की पार्किंग शुल्क की वसूली को स्थगित रखे जाने का बुधवार को निर्णय लिया गया, जिसकी स्वीकृति जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा दी गई।
तत्कालीन प्रभाव से राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि बुधवार 05-02-2025 से पार्किंग शुल्क की वसूली नहीं कराई जायेगी। इस विषय पर नगर पालिका कार्यालय में 01/02/2025 से 04/02/2025 तक समस्त पटल सहायक, अवर अभियंता, प्रधान लिपिक, लेखा लिपिक, निर्माण लिपिक, जलकल लिपिक, जलकल प्रभारी, सफाई प्रभारी एवं सफाई नायकों के साथ बैठक की गईं। जिसमें नगर की विकास कार्यों, जलापूर्ति समस्या एवं सफाई कार्यों में सुधार व प्रगति के सम्बन्ध में चर्चा की गई तथा कार्यों में आने वाले कठिनाईयों/समस्याओं की जानकारी हुई। तथा कार्यों की समीक्षा करने के उपरांत आवश्यक निर्देश जारी किया गया तथा तत्काल अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त जानकारी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने दी। इस आदेश के बाद श्वेता जायसवाल ने कहा कि जनहित में लिया गया यह बड़ा फैसला है, इससे जनता को राहत मिलेगी।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…