धर्म परिवर्तन के ऐलान पर तौकीर रजा गिरफ्तार हो – हिन्दू महासभा

धर्म परिवर्तन को प्रतिबंधित करने वाला कठोर कानून अस्तित्व में न आना दुर्भाग्य का विषय – बी. एन. तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और महिला प्रकोष्ठ हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बरेली के तौकीर रज़ा को गिरफ्तार करने की मांग की है। तौकीर रज़ा ने 21 जुलाई को बरेली के एक विद्यालय परिसर में 23 लड़के लड़कियों का सामूहिक धर्म परिवर्तन का सार्वजनिक एलान कर बरेली जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। हिन्दू महासभा ने इस एलान के मद्देनजर तौकीर रजा की गिरफ्तारी की मांग की है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में बताया की दोनो राष्ट्रीय अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से धर्मांतरण के विरुद्ध विधानसभा में कठोर कानून बनाने का विधेयक पारित करने की मांग की। बी एन तिवारी ने कहा कि समय समय पर अदालतों द्वारा धर्म परिवर्तन के विरुद्ध टिप्पणी करने के बावजूद धर्म परिवर्तन को प्रतिबंधित करने वाला कठोर कानून अस्तित्व में न आना दुर्भाग्य का विषय है। बी एन तिवारी ने केंद्र सरकार को धर्मांतरण के विरुद्ध राष्ट्रीय कानून बनाने का परामर्श दिया है।
जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने तौकीर रज़ा के ऐलान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और संविधान में धर्म परिवर्तन के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान में धार्मिक स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार नागरिकों को अपने अपने धर्म को मानने, उपासना पद्धति का अनुसरण करने और धार्मिक शिक्षाओं का प्रचार करने का अधिकार तो देता है, किंतू धर्म परिवर्तन करवाने का नहीं। यदि समय रहते धर्म परिवर्तन के विरुद्ध कठोर कानून बनाकर लागू नहीं किया जाता तो निकट भविष्य में धर्मांतरण के चलते भारत का बहुसंख्यक हिन्दू अल्पसंख्यक बनकर हमेशा के लिए अपने ही देश में सनातनी पहचान खो देगा।
हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने धर्मांतरण को देश के बहुसंख्यक समाज को अल्पसंख्यक बनाने और भारत को इस्लामिक राष्ट्र घोषित करवाने का सबसे बड़ा जेहाद बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का बहुसंख्यक समाज उस देश की वास्तविक पहचान होती है। जेहाद और जेहादी भारत की सनातनी पहचान को मिटाकर इस्लामिक पहचान दिलाने के लिए दशकों से निरंतर धर्म परिवर्तन अभियान चलाते आ रहे हैं। तौकीर रजा का 21 जुलाई को धर्म परिवर्तन करवाने का एलान जेहाद के गजवा ए हिंद की साजिश का हिस्सा है।
डॉक्टर गीता रानी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार के दुष्परिणाम तौकीर रजा के ऐलान के रूप में सामने आने लगे हैं। उन्होंने तौकीर रजा के धर्म परिवर्तन एलान के लिए समाजवादी पार्टी को वोट देने वाले मतदाताओं को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा तौकीर रजा के ऐलान की कड़ी निन्दा करते हुए उनसे अपना एलान वापस लेने और बरेली प्रशासन से धर्म परिवर्तन कार्यक्रम को अनुमति प्रदान नहीं करने का आह्वान करती है।
हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने भी तौकीर रजा के धर्मपरिवर्तन के ऐलान का कड़ा विरोध करते हुए उन्हे चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन स्थल पर हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता पहुंचकर धर्म परिवर्तन को किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। उन्होंने बरेली जनपद पदाधिकारियों को इस सिलसिले में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

32 minutes ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

37 minutes ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

43 minutes ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

12 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

13 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

13 hours ago