टाटा मैजिक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर

बाइक सवार पति पत्नी को ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाते समय हुई मौत घर में मचा कोहराम

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के लालगंज पल्हना चौकी क्षेत्र ग्राम पंचायत चन्देवरा निवासी धर्मेंद्र अपने तीन भाईयों में दुसरे नम्बर का था जो अपनी पत्नी के साथ बिन्द्राबाजर से दवा लेकर वापस घर आ रहा था, चौकी पल्हना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रणमो जल निगम प्लान्ट के समीप पल्हना की तरफ से तेज गति से आ रही टाटा मैजिक ने बाइक सवार धर्मेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार पति पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए। आनन फानन में लोगों ने शौ शैय्या संयुक्त अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने ट्रामा सेन्टर वाराणासी के लिए रेफर किया। वहीं घर के लोग भी वाराणसी के लिए निकले जैसे ही चन्दवक पहुंचे की रिंकू देवी पत्नी धर्मेंद्र 38 वर्ष ने दम तोड़ दिया। वहीं धर्मेंद्र पुत्र बद्री 40 वर्ष जैसे हाईवे पर पहुंचे वह भी अपना दम तोड़ दिये। वही से दोनों को पीएम के लिए ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद लोगों ने शव को उनके पैतृक स्थान चन्देवरा लाए, जहां परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पास तीन बच्चे हैं दो नाबालिग और एक बालिक हैं जिनका नाम विशाल 20 वर्ष, विकास 17 वर्ष, अकाश 12 वर्ष का है। मौके पर मौजूद रहे समस्त ग्रामवासीयो सहित अपने हमराह के साथ पल्हना चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह भी उपस्थित रहे l

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

4 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

4 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

4 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

4 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

4 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

5 hours ago