तमकुहीराज ने बोदरवार को तीन गोल से हराकर सेमीफाइनल पहुँचा

44 वां सात दिवसीय अंतर्राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित शनीचरी खेल मैदान में आयोजित 44 वें सात दिवसीय अंतर्राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में तमकुहीराज ने बोदरवार (गोरखपुर) को तीन गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना लिया।
संजय क्लब के तत्वावधान में खेली जा रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को पहले हाफ के क्रमश: पांचवें, तीसवें व चालीसवें मिनट में तमकुहीराज के खिलाड़ियों ने गोल दागा। दूसरे हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। इस प्रकार तमकुहीराज ने बोदरवार (गोरखपुर) को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान खोखा सिंह व विशिष्ट अतिथि बृजेश गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। रेफरी खुर्शीद आलम, लाइनमैन ज्ञानप्रकाश चौहान, प्रमोद प्रसाद ने मैच संपन्न कराया। उद्घोषक दुर्गेश सिंह, महमूद अंसारी रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रधान मुन्नीलाल प्रसाद, अशोक पाल, श्यामानंद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, भुआल गोंड, राजीनंद प्रसाद, लाल पहाड़ी कुशवाहा, मंशी अंसारी, धर्मेंद्र प्रसाद, रामाज्ञा गुप्ता, मंगरु चौहान, रामानंद कुशवाहा, चंदन प्रसाद, सोनू पांडेय आदि दर्शक मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

14 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

14 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

14 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

14 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

14 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

14 hours ago