भारत को अब फिर से एक और
सर्जिकल स्ट्राइक की ज़रूरत है,
ग़ुलाम कश्मीर में आतंकवाद ख़त्म
करने की तुरंत बड़ी आवश्यकता है।
ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर,
शारदा पीठ मंदिर की सुरक्षा हित,
पाक की सेना से स्वतंत्र कराना है,
शत्रु के नापाक इरादे ध्वस्त करना है।
शारदा – पीठ मंदिर परिसर को
शत्रुसेना ने अपवित्र कर डाला है,
सामिष भोजन और मदिरापान
का अपवित्र अड्डा बना डाला है।
आतंकवाद फिर बढ़ चढ़ कर,
भारत के भीतर भी फैल रहा है,
दो अफ़सर तीन सैनिक कायरों
ने छिपकर शहीद कर डाला है।
अब किस दिन हमारी यह विशाल
सैन्य – शक्ति हमारे काम आएगी,
आदित्य दुश्मन को भारतीय सेना
की शक्ति कब दिखलाई जाएगी।
कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जापान में अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स…
उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्मोकिंग जोन बनाकर भी नहीं…
किशोरी के शव को ‘हल’ पर बांधकर ले जाने की तस्वीर वायरल, व्यवस्था पर उठे…
अमूर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में 29 सितंबर को…
सांकेतिक कठुआ (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा…
वैवाहिक विवादों में पॉक्सो के संभावित दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश, डोंबिवली पार्षद की…