महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अवैध खनन के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर रविवार को निचलौल पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सभा बैठवलिया के सिवान में छापेमारी कर मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि बैठवलिया गांव के सिवान में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए निचलौल पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। इस दौरान मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हुई, जिसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।जब्त वाहन न्यू हॉलैंड 3032 ट्रैक्टर है, जिसका पंजीकरण नंबर यूपी 56 एएच 0743 बताया गया है। ट्रैक्टर के साथ मिट्टी लदी ट्रॉली को भी थाने में दाखिल करा दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सूचना मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।संयुक्त टीम में उपनिरीक्षक मनोज गुप्ता, कांस्टेबल राम आशीष यादव, कांस्टेबल विकास यादव तथा राजस्व विभाग के लेखपाल मनीष पटेल शामिल रहे।
कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…
छात्रावास मड़या और कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में आयोजित हुए कार्यक्रम, प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ…
बिरसा मुंडा की जयंती पर बीबीएयू में आयोजित हुआ जनजातीय गौरव दिवस, जल-जंगल-जमीन के संरक्षण…
जिला प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की, निर्धारित समय पर होगा शासकीय कार्य…
सीसोटार गांव से पुलिस ने लिया हिरासत में, वर्ष 2021 के पुराने मुकदमे से जुड़…
सिकंदरपुर के रुद्रवार गांव का निवासी है आरोपी, गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मुकदमों में था…