पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश के बाद काउंसलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजी गई
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। अपनी पसंद के युवक से शादी करने की जिद में बैठवलिया गांव में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 15 नवंबर को डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बैठवलिया में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई है। सूचना मिलते ही थाना निचलौल के उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने युवती को धैर्यपूर्वक समझाया और काफी प्रयास के बाद उसे सकुशल नीचे उतारने में सफलता हासिल की।पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवती अपनी पसंद के युवक से विवाह करना चाहती थी। इसी बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हुआ था। विवाद से नाराज होकर उसने मोबाइल टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। पूछताछ के दौरान युवती ने दोबारा टावर पर चढ़ने की धमकी भी दी, जिससे स्थिति की गंभीरता और बढ़ गई।इसके बाद पुलिस और परिजनों ने युवती को समझाया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे काउंसलिंग के लिए महराजगंज स्थित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, वहां काउंसलिंग के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में थाना निचलौल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में की गई। मौके पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, कांस्टेबल राम आशीष यादव और कांस्टेबल विकास कुमार मौजूद रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…
कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अवैध खनन के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए…
छात्रावास मड़या और कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में आयोजित हुए कार्यक्रम, प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ…
बिरसा मुंडा की जयंती पर बीबीएयू में आयोजित हुआ जनजातीय गौरव दिवस, जल-जंगल-जमीन के संरक्षण…
जिला प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की, निर्धारित समय पर होगा शासकीय कार्य…