रोल प्रेक्षक ने विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह, रोल प्रेक्षक द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत चलाये जा रहे विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद भ्रमण के दौरान जनपद के तीनों विधानसभाओं 312-मेंहदावल, 313-खलीलाबाद, 314-धनघटा(अ0जा0) के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला मजिस्ट्रेट- जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व अपर जिला मजिस्ट्रेट- उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे।
रोल प्रेक्षक द्वारा मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल हीरालाल रामनिवास इण्टर कॉलेज के सभी 06 बूथों एवं मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय मैलानी के 02 बूथों का निरीक्षण किया गया।
मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक द्वारा विधानसभा क्षेत्र धनघटा अन्तर्गत मतदान केन्द्र जूनियर हाई स्कूल मुखलिसपुर के सभी 04 बूथों एवं मतदान केन्दे प्राथमिक विद्यालय नोक्ता का निरीक्षण किया गया।
रोल प्रेक्षक द्वारा निरीक्षण के क्रम में विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल के मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय बाराखाल के सभी बूथों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
मतदेय स्थलों के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती/रोल प्रेक्षक द्वारा उपस्थित बीएलओ से संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत अबतक किये गये कार्यो जैसे मतदाता सूची में नाम जोड़ने, घटाने, सशोधित करने, शिफ्ट करने, आदि के बारे में विभिन्न बिन्दुओं पर आकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक/युवतियों का नाम मतदाता सूची में अवश्य अंकित हो जाए और ग्राम में आई नव वधुओं का भी मतदाता सूची में नाम अवश्य जोड़ लिया जाए। उन्होंने बीएलओ को ग्राम के सभी घरों में भ्रमण कर छूटे हुए महिलाओं, लड़कियों, दिव्यांग मतदाताओं सहित मतदाता सूची में सम्मिलित होने की पात्रता रखने वाले शत-प्रतिशत लोगो को वोटर बनाने हेतु निर्देशित किया।
मण्डलायुक्त ने उपस्थित बीएलओ एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से इपिक रेशियों, जेण्डर रेशियों आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर निवार्चक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट सदर शैलेश दूबे, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी मंजुल मयंक, निवार्चक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, निवार्चक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट मेंहदावल अरूण वर्मा, सहायक निवार्चक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/तहसीलदार सदर जनार्दन, सहायक निवार्चक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र पाण्डेय, नायब तहसीलदार सदर विजय गुप्ता, नायब तहसीलदार मेंहदावल हरेराम यादव सहित बीएलओ आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

12 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

13 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

13 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

13 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

13 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

13 hours ago