Categories: Newsbeat

जनजातीय गौरव दिवस पर याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष को किया नमन

छात्रावास मड़या और कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में आयोजित हुए कार्यक्रम, प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय समाज के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती जनपद में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर राजकीय अनुसूचित जाति नेहरू छात्रावास मड़या तथा कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा द्वारा किए गए संघर्ष और उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।मड़या स्थित छात्रावास में अधीक्षक बैजनाथ गुप्ता ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं।उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।इस दौरान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित मुख्य समारोह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। छात्रावास और कलेक्ट्रेट में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सोहन गुप्ता, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, रंजीत कुमार, हरिशंकर, मनी प्रकाश, कुलदीप, पवन प्रताप, श्रवण कुमार, सुशील कुमार, सुशांत, आनंद प्रताप, विशाल और अतुल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

4 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

4 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

5 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

5 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

5 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

8 hours ago