सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र यादव ने दी बधाई
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा )
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला में कुश्ती संघ के जनरल बॉडी मीटिंग 11 फरवरी 2024 को सम्पन्न हुई, जिसमें आजमगढ़ जिला के सुरेश उपाध्याय उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सर्वसम्मति से चुने गए और गोंडा के करण भूषण सिंह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए एवं उनके साथ-साथ आजमगढ़ के ही विजय शंकर यादव एवं आनंद देव उपाध्याय को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का उपाध्यक्ष भी चुना गया।
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने कारण भूषण सिंह एवं सुरेश उपाध्याय के नाम का प्रस्ताव जनरल बॉडी मीटिंग में रखा जिसको पूरे उत्तर प्रदेश जिला कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारी ने स्वागत किया। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का चुनाव सेवानिवृत न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह, ओलंपिक संघ से परमेंद्र सिंह एवं भारतीय कुश्ती संघ द्वारा नामित एस. पी. देशवाल पर्यवेक्षक दल में उपस्थित रहे। कुश्ती संघ चुनाव में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी के साथ-साथ आजमगढ़ कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव एवं संयुक्त सचिव सत्यवान यादव,प्रेमचंद यादव, श्रीकांत यादव उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारी को बधाई देते हुए आजमगढ कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सुरेश उपाध्याय को महासचिव बनने से आजमगढ़ एवं पूरे उत्तर प्रदेश की कुश्ती को एक गति मिलेगी। उपाध्याय सदावर्ती चौक आजमगढ के निवासी हैं और रेलवे में कार्यरत हैं।
इनकी इस उपलब्धि पर शंभू नाथ यादव (पूर्व प्रमुख), ज्ञान शंकर पहलवान (पूर्व जिला केसरी ), प्रभु नाथ उपाध्याय, कोमल पहलवान, श्रवण सिंह,अमेरिका पहलवान, लालचंद यादव, राधा मोहन गोयल ,बुझारत यादव , जगदीश यादव,मोती यादव, शिव जतन यादव, चंद्रिका नेता,योगेंद यादव,युगांत उपाध्याय,रामवृक्ष ,गोविंद एवं प्रवीण कुमार यादव ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।
मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देशभर में चर्चा में रहे सौरभ राजपूत हत्याकांड में अब…
सुपौल में दिनदहाड़े अपहरण और फायरिंग से हड़कंप, पुलिस ने युवक को अररिया से सकुशल…
छह पंचायतों में मचा हड़कंप; बगहा के 9 वार्ड जलमग्न पश्चिम चंपारण (राष्ट्र की परम्परा…
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए नामांकन शुरू, 37 वोट का कोटा; BJP-NDA…
जम्मू-कश्मीर में विधायकों की सैलरी बढ़ाने की तैयारी, 1.80 लाख से 3 लाख रुपये करने…
गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…