पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह का कड़ा रुख, मुआवजा न मिलने पर ग्रीनफील्ड प्लांट पर धरने की चेतावनीतीन युवकों की मौत के बाद परिजनों को नहीं मिला मुआवजा, एक हफ्ते का अल्टीमेटम

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में लगे डंपर की टक्कर से तीन राजभर युवकों की मौत के बाद अब तक परिजनों को मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को बलिया के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे के कंस्ट्रक्शन प्लांट पर पहुंच गए और कंपनी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया।

पूर्व विधायक ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि तीन युवाओं की जान चली गई और अब तक परिजनों को कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते के भीतर मुआवजा नहीं दिया गया, तो वे प्लांट के गेट पर धरने पर बैठेंगे और काम रुकवाया जाएगा।

इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कंपनी और प्रशासन संवेदनहीनता दिखाता रहा तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

घटना को लेकर स्थानीय जनता में भी गहरा रोष है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतकों के परिजनों को अविलंब मुआवजा दिया जाए और दोषी वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

2 hours ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

2 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

4 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

7 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

7 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

8 hours ago