चार आश्रम,चार पुरुषार्थ

जीवन के तीन प्रहर बीते,
बस एक प्रहर ही बाकी है,
तीन आश्रम बीत चुके,
सन्यासी जीवन बाक़ी है।
बृह्मचर्य, गृहस्थ रहकर ही
वानप्रस्थ भी भोग चुके,
यूँ तो पुरुषार्थ किये होंगे,
मोक्ष तो मिलना बाक़ी है।

धर्म, अर्थ, काम में फँसकर,
कैसे जीवन निकल गया,
मायामोह की चकाचौंध में,
जीवन हाथों से फिसल गया।
भौतिकता की ख़ातिर सब
कुछ पाने की अभिलाषा,
पाया भी सब कुछ जीवन में,
पर लिप्सायें तो बाकी हैं।

दुनिया को हम क्या दे पाये,
दुनिया से हमने क्या पाया,
गुणा- भाग सब करके देखा
यह लेखा-जोखा बाक़ी है।
मोक्ष प्राप्ति की ख्वाहिश में,
बस मुट्ठी ख़ाली खुली रही,
दुनिया से नाता कैसा है,
ये गणना भी बाकी है।

यादें बीते पल की आयें,
भाग-दौड़ के चक्कर में,
वर्तमान का होश नहीं,
संतोष कहाँ कोई मन में।
हानि-लाभ व यश-अपयश,
ईश्वर के हाथ में होते हैं,
जीवन की गति- नियति यही है,
पर संतोष तो पाना बाक़ी है।

यूं ही शायद जीवन बीते,
अंतिम क्षण यूं ही आएगा,
अंतर्मन में है छिपा यही,
इस प्रश्न का उत्तर बाक़ी है।
मेरा तेरा करते करते,
अपनी ख़ुशियाँ अपने सपने,
मेरे बच्चे, मेरे अपने,
आदित्य ये जीवन साक्षी है।

दर्द दूसरों का देख सके,
आंखों में आँसू आए कभी?
अंधकार मिट जाये जब,
बस यही चुनौती बाक़ी है।
शाम ढले, तो ढले मगर,
दूर कहीं उस बस्ती में,
अंधकार छाने से पहले
रोशनी जलाना बाकी है।

तीन प्रहर यूँ बीत गये,
बस एक प्रहर ही बाकी है,
सारा जीवन ही यूँ बीता,
मोक्ष का मिलना बाकी है।

डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र,
‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

8 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

9 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

9 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

9 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

10 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

10 hours ago