Categories: Newsbeat

रोजगार मेले में 785 युवाओं को मिली नौकरी, 20 से अधिक कंपनियों ने किया चयन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 20 से अधिक प्रतिष्ठित निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध करीब 2200 रिक्त पदों के सापेक्ष 1345 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद 785 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया गया।रोजगार मेले का शुभारंभ सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में अमेजन वेयरहाउस, वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल पेमेंट बैंक, संगम सोलर समेत 20 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता और कार्यकुशलता के आधार पर साक्षात्कार लिया। युवाओं ने विभिन्न पदों के लिए उत्साहपूर्वक आवेदन करते हुए चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया।एक ही परिसर में अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी से अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता के अनुरूप नौकरी पाने का अवसर मिला। बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता ने निजी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को लेकर उत्साह बढ़ाया। रोजगार मेले के माध्यम से सैकड़ों युवाओं को नौकरी मिलने से उनके भविष्य को नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट, प्राचार्य डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. शांति शरण मिश्रा तथा जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग गांव के टोला भरवलिया में…

1 hour ago

घुघली-शिकारपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली-शिकारपुर मार्ग पर रात बरवा खुर्द गांव के पास दो बाइकों…

1 hour ago

बरहज रेलवे स्टेशन की बदहाली पर कांग्रेस का धरना, मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा जेल भरो आंदोलन : रविप्रताप सिंह

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कभी ब्रिटिश शासनकाल में व्यापार के प्रमुख केंद्र के रूप में…

1 hour ago

शिक्षिका गुंजन यादव के निधन से शिक्षा जगत में शोक, क्षेत्र में पसरा मातम

लंबी बीमारी के बाद मेंदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, प्राथमिक विद्यालय एकइल नंबर-3 में…

1 hour ago

कसया बस अड्डे पर दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 96 लोगों का पंजीकरण

एचआईवी के साथ हेपेटाइटिस-सी, टीबी, एसटीआई और आंखों की हुई जांच, चालक-परिचालकों को किया गया…

2 hours ago