विद्यालयों के मर्जर के खिलाफ ग्रामवासियों का आक्रोश

खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन

ग्राम सभा बहदुरा ने जताया विरोध, कहा- कॉरपोरेट हित में बंद हो रहे सरकारी स्कूल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों के मर्जर की नीति का विरोध अब गांव-गांव में तेज होने लगा है। मनियर क्षेत्र के ग्राम बहदुरा के सैकड़ों ग्रामवासियों व छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय बंद होने पर कड़ी आपत्ति जताई है और राज्यपाल को संबोधित छह बिंदुओं वाला ज्ञापन सौंपा है। छात्र सभा बहदुरा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ग्राम सभा बहदुरा के तीन विद्यालय — प्राथमिक विद्यालय बहदुरा, प्राथमिक विद्यालय गायघाट, बहदुरा, और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहदुरा — को बंद कर दिया गया है, जबकि ये तीनों विद्यालय पिछले 50 वर्षों से नियमित रूप से संचालित होते आ रहे थे और छात्रों की संख्या भी 50 के मानक के करीब थी। ग्रामवासियों ने बताया कि विद्यालय बंद होने से दलित, पिछड़े व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। छात्र-छात्राओं को अब गांव से बाहर दूरस्थ विद्यालयों में पैदल जाना पड़ता है, जिससे सड़क दुर्घटना व छेड़छाड़ जैसे जोखिम भी बढ़ गए हैं।ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि सरकारी विद्यालयों में अनुभवी शिक्षक शिक्षा देते थे जबकि निजी विद्यालयों में महंगे शुल्क के बावजूद अकुशल शिक्षकों द्वारा पढ़ाई कराई जा रही है, जिससे बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।छात्र सभा के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि सरकार की इस नीति के पीछे कॉरपोरेट शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने की मंशा है, जिससे गरीब व सामान्य वर्ग के बच्चों का भविष्य संकट में है। छात्र सभा बहदुरा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही विद्यालयों को पुनः बहाल नहीं किया गया तो समस्त ग्रामवासी बड़ा आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से भुराल आनंद ‘भारतीय’, अमन सरकार, सुरेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

20 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

3 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 days ago