सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: IPC 498A मामलों में तत्काल गिरफ्तारी पर रोक, पहले होगी जांच और सुलह की कोशिश

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) दहेज उत्पीड़न के मामलों में अक्सर कानून के दुरुपयोग की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अब भारतीय दंड संहिता की धारा 498A (दहेज प्रताड़ना) के तहत मामला दर्ज होते ही तत्काल गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पहले मामले की निष्पक्ष जांच और सुलह की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, ताकि निर्दोष लोगों को बिना वजह जेल न भेजा जाए।

🔹 क्या है सुप्रीम कोर्ट का फैसला?

  1. सीधी गिरफ्तारी पर रोक:
    अब 498A के तहत एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस किसी की भी तत्काल गिरफ्तारी नहीं कर सकेगी। कम से कम दो महीने तक गिरफ्तारी नहीं होगी।
  2. परिवार कल्याण समिति का गठन:
    मामला पहले परिवार कल्याण समिति (Family Welfare Committee) के पास भेजा जाएगा। यह समिति दोनों पक्षों की सुनवाई करेगी और समझौते की संभावनाओं को तलाशेगी।
  3. समिति की रिपोर्ट होगी निर्णायक:
    समिति द्वारा 60 दिनों के भीतर रिपोर्ट संबंधित थाने या मजिस्ट्रेट को सौंपनी होगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी – चाहे वह गिरफ्तारी हो या केस की बंदी।
  4. इलाहाबाद हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों को मंजूरी:
    सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों को पूरी तरह स्वीकार करते हुए लागू करने का आदेश दिया है। यह फैसला पूरे देश में लागू होगा।
Editor CP pandey

Recent Posts

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

16 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

17 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

17 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

17 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

17 hours ago

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, वैश्विक पहचान को मिली नई ऊंचाई

नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…

18 hours ago