जय श्रीराम के नारों से गूंजा धनसरई गांव
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)जरवल धनसरी मीडिया हाउस कार्यालय पर निरन्तर पांच वर्षों से प्रत्येक शनिवार को श्रीराम चरित मानस पाठ आयोजन होता आ रहा है। क्रम में इस बार चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीराम चरित मानस (सुंदरकांड) रामायण पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महेंद्र कुमार पांडेय मुख्य जिला विकास अधिकारी व विशिष्ट अतिथि कुंवर ज्ञान्ज़य सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्वलित करने के उपरांत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य आरती किया। आरती के दौरान 101 दीपों को भी प्रज्वलित किया गया।एसपी मिश्रा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मंडल अध्यक्ष गोंडा , प्रमोद कुमार गुप्ता लोकतंत्र सेनानी व्यापार मंडल अध्यक्ष जरवल, महेश कुमार कैथल एसडीएम कैसरगंज, सत्य प्रकाश पांडेय खंड विकास अधिकारी जरवल, राजेश कुमार सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड आदि सम्मानित लोगों को पंडित अशोक मिश्रा अन्ना भैय्या वरिष्ठ पत्रकार ने माल्यार्पण करते हुए स्मृति चिन्ह के रूप में श्री राम चरित मानस धार्मिक ग्रंथ किया भेट करने के उपरांत अंग वस्त्र से सम्मानित किया।पंडित अन्ना भैय्या की माता मुन्नी देवी मिश्रा ने चांदी से जड़ित हनुमान चालीसा एडिशनल एसपी व सीडीओ को भेंट किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को आशीर्वाद भी दिया।इस मौके पर प्रीति शुक्ला ग्राम विकास अधिकारी, अवधेश कुमार द्विवेदी चौकी इंचार्ज जरवल विनोद कुमार वर्मा कीर्तनकार, ओम प्रकाश कीर्तनकार, मोहित कुमार मिश्रा, राजेश कुमार तिवारी काका, संजय कुमार तिवारी, बबलू कुमार अवस्थी गजेंद्र कुमार मिश्रा सहित सैकड़ों लोग रहे मौजूद।
लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…
भारत-रूस रिश्तों की गर्माहट: मोदी-पुतिन की मुलाकात में व्यापार से लेकर ऊर्जा तक सहयोग पर…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में शुक्रवार को जिलेभर…
वन विभाग, एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स की संयुक्त बैठक में बनी रणनीति, दिन-रात…
अन्न का कण है ब्रह्म समान,व्यर्थ न जाने देना,आनंद का क्षण ईश्वर-वर,हृदय में सदा संजो…