देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में शुक्रवार को जिलेभर में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से “गुड मॉर्निंग देवरिया” और एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सुबह के समय पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, विद्यालयों, मंदिरों और शिवालयों के आसपास पुलिस टीमों ने विशेष सतर्कता बरती।
पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में मॉर्निंग वॉक करने वाले महिला एवं पुरुष नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। प्रमुख पार्कों और मार्गों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का भी निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बुजुर्ग नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्हें सम्मान, सहायता और सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस की इस पहल से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।
सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। प्रमुख मार्गों और अन्य स्थानों पर पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी गई और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
महिला एवं बालिका सुरक्षा के लिए सभी थाना क्षेत्रों की एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालय और कोचिंग जाने वाली बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें 1090 वूमेन पावर लाइन और 112 आपातकालीन सेवा समेत महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस के अनुसार “गुड मॉर्निंग देवरिया” अभियान का उद्देश्य केवल चेकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच संवाद बढ़ाना, महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा भयमुक्त वातावरण तैयार करना है। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जन-जागरूकता, जनसंवाद, एंटी रोमियो चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…
भारत-रूस रिश्तों की गर्माहट: मोदी-पुतिन की मुलाकात में व्यापार से लेकर ऊर्जा तक सहयोग पर…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…
वन विभाग, एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स की संयुक्त बैठक में बनी रणनीति, दिन-रात…
अन्न का कण है ब्रह्म समान,व्यर्थ न जाने देना,आनंद का क्षण ईश्वर-वर,हृदय में सदा संजो…
अस्पताल में कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जो चिकित्सा व्यवस्था की गंभीरता के…