अन्न का कण है ब्रह्म समान,
व्यर्थ न जाने देना,
आनंद का क्षण ईश्वर-वर,
हृदय में सदा संजो लेना।
दोनों का जो करे सम्मान,
जीवन धन्य हो जाता,
भूखे को रोटी, मन को खुशी,
ये रहस्य अमृत हो जाता।
मुस्कुराना है सबसे बड़ी,
मुफ़्त की दवा निराली,
खुद भी हँसो, अपनों को हँसाओ, बाँटो खुशी की लाली।
तेरी हँसी से खिल उठता,
औरों का मुरझाया मन,
मुस्कान का रहस्य जोड़ता है,
जन से जन का बंधन।
लोहा कभी न टूटे खुद से,
जंग ही उसे मिटाती है,
वैसे ही मानव को उसकी,
बुरी सोच ही हराती है।
सोच अगर शुभ, पावन, निर्मल,
तो जीवन स्वर्ग बनता,
जैसा सोचोगे वैसा बनोगे,
यह रहस्य है सत्य का रस्ता।
टूटे को सजाना सीखो,
यही जीवन की कारीगरी,
रूठे को मनाना सीखो,
यही प्रेम की जादूगरी।
रिश्ते नसीब से मिलते,
पर निभाने पड़ते यत्न से,
यही खूबसूरती रहस्य है,
महक उठे जीवन रत्न से।
साधनों से नहीं, साधना से
इंसान महान बनता है,
भवनों से नहीं, भावना से
हर दिल जवान बनता है।
उच्चारण से नहीं मित्र,
उच्च आचरण से पूजा होती,
कर्म अच्छे जिसके, उसके
पथ न रहस्य अंधियारा होता।
मन शब्द बड़ा चमत्कारी,
आदित्य इसमें जादू है भरी,
आगे ‘न’ लगे तो ‘नमन’, पीछे
लगे तो ‘मनन’ बन जाता।
रहस्य ही कि नमन करे तो अहं
झुके, मनन करे तो ज्ञान बढ़े,
दोनों को साध ले जो, उसका
जीवन सफल-सार्थक हो जाए।
डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’
लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…
भारत-रूस रिश्तों की गर्माहट: मोदी-पुतिन की मुलाकात में व्यापार से लेकर ऊर्जा तक सहयोग पर…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में शुक्रवार को जिलेभर…
वन विभाग, एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स की संयुक्त बैठक में बनी रणनीति, दिन-रात…
अस्पताल में कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जो चिकित्सा व्यवस्था की गंभीरता के…