Categories: Newsbeat

पक्के मकान की दीवार फांदकर चोरों ने उड़ाए जेवरात व नकदी

लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना नवाबगंज क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। ग्राम पंचायत रामनगर गुलरिहा के मजरा मण्हवा में चोरों ने एक पक्के मकान को निशाना बनाकर चांदी के जेवरात, साड़ी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।पीड़ित ब्रह्मा मौर्या पुत्र प्ररघट मौर्या ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 10 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर मकान के पीछे की ओर से ईंट की दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हो गए।चोरों ने कमरे में रखे बक्से को खंगाला और उसमें रखी चांदी की पायल, चुटकी समेत अन्य जेवरात, एक साड़ी तथा करीब तीन हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार नवाबगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुछ दिन पूर्व राजेश वर्मा की किराना दुकान का ताला काटकर भी चोरों ने चोरी की थी। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार घटनाओं के बावजूद चोरों के सक्रिय रहने से पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, मोदी-पुतिन वार्ता ने खींचा सबका ध्यान

भारत-रूस रिश्तों की गर्माहट: मोदी-पुतिन की मुलाकात में व्यापार से लेकर ऊर्जा तक सहयोग पर…

42 minutes ago

जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, धान व गन्ने की फसल रौंदकर की बर्बाद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…

49 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में शुक्रवार को जिलेभर…

52 minutes ago

भारत-नेपाल सीमा पर वन अपराधियों के खिलाफ कसेगा शिकंजा

वन विभाग, एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स की संयुक्त बैठक में बनी रणनीति, दिन-रात…

55 minutes ago

जीवन के रहस्य

अन्न का कण है ब्रह्म समान,व्यर्थ न जाने देना,आनंद का क्षण ईश्वर-वर,हृदय में सदा संजो…

55 minutes ago

जब मौत ने कहा—“मैं तो मजाक कर रही थी!”

अस्पताल में कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जो चिकित्सा व्यवस्था की गंभीरता के…

58 minutes ago