आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l देवगांव कोतवाली पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम 6.8 लाख रूपए की ठगी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगढ़ी निवासी महेन्द्र सोनकर पुत्र बलदेव सोनकर 19 सितम्बर 2022 को स्थानीय थाने पर पर शिकायत किया गया था, कि मेरी लडकी को नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी रवि पुत्र सोटीलाल सा0 छोटी कटौली थाना देवगांव ने 680700/- रुपये लेकर धोखा-धडी की गई।
इस सूचना पर पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। देवगांव कोतवाली पुलिस ने सोमवार को आरोपी रविन्द्र कुमार रवि पुत्र स्व0 सोटीलाल उर्फ धावल निवासी, छोटी कटौली थाना देवगांव को खरगा भगवानपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 देवेन्द्रनाथ दुबे व का0 अरविन्द पासवान शामिल रहे।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में शुक्रवार को जिलेभर…
वन विभाग, एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स की संयुक्त बैठक में बनी रणनीति, दिन-रात…
अन्न का कण है ब्रह्म समान,व्यर्थ न जाने देना,आनंद का क्षण ईश्वर-वर,हृदय में सदा संजो…
अस्पताल में कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जो चिकित्सा व्यवस्था की गंभीरता के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को महान गांधीवादी विचारक एवं समाज…