बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड विशेष शिविर का समापन सोमवार को समारोह पूर्वक हो गया। स्काउट गाइड के तीन दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों को अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्काउट गाइड के नियमों की भी जानकारी दी।
मुख्य अतिथि डॉ.भावना सिन्हा तथा प्राचार्य प्रो. शम्भु नाथ तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ.अभिनव सिंह ने स्काउट गाइड ध्वज फहराकर शिविर के संचालन की शुरुआत की ततपश्चात स्काउट प्रभारी डॉ.राकेश कुमार सिंह तथा गाइड प्रभारी डॉ.गायत्री मिश्रा ने विद्यार्थियों को शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। ट्रेनिंग काउंसलर ऋतुराज ने प्रवेश पाठ्यक्रम, ध्वज शिष्टाचार, स्काउट गाइड आंदोलन, नियम, प्रतिज्ञा, उद्देश्य, झंडे, वर्दी की जानकारी आदि के बारे में बताया। डॉ.अमरेश त्रिपाठी तथा डॉ.मंजू यादव ने विभिन्न टीमों द्वारा बनाए गए पांडालों एवं भोजन का निरीक्षण कर निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ.धनंजय तिवारी, डॉ.संजय कुमार सिंह, डॉ.सुनील कुमार श्रीवास्तव, राजू कुमार आदि मौजूद रहे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मगहर में जनहित से जुड़े मुद्दों पर…
सब्जी बाजार के बीच खड़ा है खतरनाक पोल, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज तहसील क्षेत्र के परसिया देवार एवं विशुनपुर देवार के करीब…
लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…
भारत-रूस रिश्तों की गर्माहट: मोदी-पुतिन की मुलाकात में व्यापार से लेकर ऊर्जा तक सहयोग पर…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…