परिषदीय विद्यालयों में हुआ समर कैंप आयोजित

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत 35 सम्बिलयन एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार समर कैंप का आयोजन किया गया।जो 21 मई से प्रारंभ होकर 10 जून तक संचालित होगी।कैंप की सफल संपादन हेतु ब्लॉक के कुल 70 शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को तैनात किए गए हैं।कैंप का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा ने सम्बिलयन विद्यालय पथरदेवा किया गया।इसके तहत विभिन्न विद्यालयों पर इको क्लब एवं योग के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।समर कैंप में जूनियर हाई स्कूल बघौचघाट,सम्बिलयन विद्यालय मलवबार,सम्बिलयन विद्यालय रामनगर,सम्बिलयन विद्यालय पकहां,उच्च प्राथमिक विद्यालय नेरूआरी,उच्च प्राथमिक विद्यालय कंठीपट्टी सहित कुल 35 विद्यालयों के बच्चों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान बच्चों के अंदर जीवन कौशल के विकास से संबंधित गुण को अध्यापकों के द्वारा प्रशिक्षित कराया गया।इस मौके पर सभी विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

17 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

17 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

17 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

17 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

17 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

18 hours ago