सिकंदरपुर में महिला की अचानक मौत, मोहल्ले में छाया मातम

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत क्षेत्र की रहने वाली 55वर्षिय केवला देवी पत्नी लक्ष्मण प्रसाद को रविवार दोपहर अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि एंबुलेंस से अन्यत्र ले जाते समय ही उनकी तबीयत और बिगड़ गई और स्वास्थ्य केंद्र के पास ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जांच में उनका ब्लड प्रेशर अत्यधिक उच्च पाया गया, जिसके कारण उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ। मृतका भाजपा नेता मिठाई लाल की बहन बताई जा रही हैं। उनके असामयिक निधन की खबर फैलते ही परिवार और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि केवला देवी मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। उनके निधन से पूरे मोहल्ले में गहरा सन्नाटा पसर गया है। शाम तक बड़ी संख्या में लोगों ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Karan Pandey

Recent Posts

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

6 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

7 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

7 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

7 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

9 hours ago

खेलते-खेलते मौत के मुंह में समाया मासूम, 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक हादस

हाइटेंशन लाइन बनी जानलेवा, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप महराजगंज(राष्ट्र की…

9 hours ago