बिहार चुनाव से पहले साढ़े तीन करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार — दो कंटेनर जब्त

सोनभद्र (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साढ़े तीन करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है, जिसे चुनाव के दौरान नशे के रूप में खपाने की तैयारी थी। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो कंटेनर वाहनों को जब्त किया गया है।

एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने रविवार को खुलासा करते हुए बताया कि रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एसओजी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार देर शाम पुलिस लाइन तिराहे के पास दो कंटेनरों को रोका। तलाशी लेने पर नमकीन और चिप्स के पैकेटों के बीच छिपाकर रखा गया कोडीनयुक्त कफ सिरप मिला।

यह भी पढ़ें – सिकंदरपुर में महिला की अचानक मौत, मोहल्ले में छाया मातम

तलाशी में कुल 1,19,675 शीशियां बरामद हुईं, जिन्हें 4787 कार्टूनों में भरा गया था। औषधि निरीक्षक राजेश मौर्य द्वारा जांच में पुष्टि हुई कि सिरप में कोडीन मिश्रित प्रतिबंधित तत्व पाया गया। पुलिस ने सिरप, कंटेनर और वाहनों को जब्त कर लिया।

गिरफ्तार तस्कर — हेमंत पाल, अरविंद वार्ड और ब्रजमोहन शिवहरे, तीनों मध्य प्रदेश के निवासी हैं। वाहन के कागजात न दिखाने पर दोनों कंटेनरों को सीज कर ई-चालान किया गया।

एएसपी ने बताया कि तस्कर इस कफ सिरप को गाजियाबाद से झारखंड के रास्ते बिहार ले जा रहे थे, ताकि चुनावी माहौल में इसे नशे के रूप में बेचा जा सके। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं तथा उन्हें किसका संरक्षण मिला हुआ था।

यह भी पढ़ें – सड़क हादसा: बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, अनियंत्रित पार्किंग बनी वजह

पकड़ा गया सिरप लैबोरेट फार्मास्यूटिकल इंडिया लिमिटेड, हिमाचल प्रदेश की कंपनी द्वारा निर्मित बताया गया है। सिरप के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
राॅबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, एसओजी प्रभारी राजेश चौबे, लोढ़ी चौकी इंचार्ज उमाशंकर यादव, चुर्क चौकी प्रभारी विनोद यादव, आबकारी निरीक्षक विनोद साव, रविनंदन और अमित कुमार।

Karan Pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

1 day ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

1 day ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 day ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

4 days ago