बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवानगर ब्लॉक क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में रविवार को शुद्ध पेयजल की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में स्थापित आरओ प्लांट का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख केशव प्रसाद चौधरी ने किया। इस मौके पर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
ब्लॉक प्रमुख चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि इस आरओ प्लांट के शुरू होने से न केवल ठाकुरबाड़ी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बल्कि पूरे गांव को स्वच्छ जल की सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी व भाजपा नेता अखिलेश सिंह गुड्डू ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख का यह प्रयास जनसेवा की मिसाल है। स्वच्छ जल से बीमारियों में कमी आएगी और ग्रामीणों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
इस मौके पर जय प्रताप सिंह गुड्डू, दीपक सिंह बघेल, अर्जुन राजभर, संजय सिंह, निप्पू सिंह, सुनील सिंह, रमेश कनौजिया, मृत्युंजय तिवारी, दिलीप सिंह, शाहिद सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आरओ प्लांट का औपचारिक शुभारंभ किया गया और स्वच्छ जल के महत्व पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
सत्ता की सियासत, बयानबाजी और लोकतंत्र के दोहरे मापदंड पर तीखा व्यंग्य किसने किसको क्या…
वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…
आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का…
14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…