स्वर्गीय लक्ष्मी शंकर यादव के विचारों पर चलकर ही होगा सशक्त भारत का निर्माण- राकेश मिश्र

लक्ष्मी शंकर यादव की 28वीं पुण्यतिथि पर पर दी गई श्रद्धांजलि

शाहगंज(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग में रहे पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, सांसद तथा भारतीय संविधान सभा के सदस्य, स्वर्गीय लक्ष्मी शंकर यादव की 28वीं पुण्यतिथि रविवार को लक्ष्मी शंकर यादव इंटर कॉलेज बरौत, शाहगंज के साथ-साथ विशुनपुर चौराहे एवं श्रीगणेशराम इंटर कॉलेज,बटाऊबीर, शाहपुर, जौनपुर में मनाई गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य वक्ता के तौर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कांग्रेस कमेटी जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्र ने, स्व. लक्ष्मी शंकर यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला उपाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि वह ऐसे विकास पुरुष थे जिन्होंने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया।आज भी यदि कहीं अच्छी और गुणवत्तापूर्ण सड़क देखने को मिलती है तो लोगों के मुंह से यह शब्द अचानक निकल पड़ता है कि, अमुक सड़क लक्ष्मी शंकर यादव के समय में बनी होगी। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के संबंधित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों कर्मचारियों के लिए वह सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने बताया कि कोऑपरेटिव में चेक प्रणाली से भुगतान की शुरुआत उनकी ही देन है। कोऑपरेटिव सेवा आयोग का गठन किया जिससे भर्तियों में पारदर्शिता आई।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एनएसएस के पूर्व समन्वयक प्रो. राकेश कुमार यादव ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए, उन्हें विकास पुरुष की संज्ञा दी।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में विकास की आधारशिला रखने वाले ऐसे महापुरुषों की जरूरत है।अध्यक्षीय उद्बोधन में विजय कुमार यादव ने कहा कि उनका जीवन प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के नागरिकों के लिए अनुकरणीय है।उनके विचारों पर चलकर ही हम एक सशक्त, समृद्धशाली और विकसित भारत का निर्माण करके राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सेवा शंकर यादव ने भी अपने विचार प्रकट किये। संचालन लालमणि वर्मा ने किया। इस अवसर पर ईश्वर देव यादव, वेद कुमार सिंह, राहुल सेनप,अजय प्रजापति,भुवनेश्वर श्रीवास्तव, राजेश कुमार यादव, त्रिभुवन यादव,राजेश यादव सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

धान-गेहूं छोड़ ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाई, कुशीनगर के किसान ने हासिल की बड़ी कामयाबी

ड्रैगन फ्रूट की खेती ने बदली किसान अनिल द्विवेदी की तकदीर, आधे हेक्टेयर से ₹10.80…

25 minutes ago

बढ़या बुजुर्ग में खुली उद्यम की राह, गांव में ही बन सकते हैं 24 रोजमर्रा के उत्पाद

गांव से हर साल बाहर जा रहे 56.68 करोड़ रुपये, ग्रामीणों ने पहचाने 24 स्थानीय…

32 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी

विधायक रामविलास चौहान ने किया उद्घाटन, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी जा…

49 minutes ago

धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

शाम तक बिरहा मुकाबले का आनन्द उठाते रहे श्रोता सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

53 minutes ago

फोन पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

आधी रात फोन कर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप बलिया (राष्ट्र की परम्परा )…

1 hour ago

घर में मिला मां का शव, धान के खेत में बेटी की लाश

मां-बेटी की हत्या से मुस्तफाबाद में सनसनी, धारदार हथियार से हमला; एसपी ने पहुंचकर लिया…

1 hour ago