संरक्षा जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों का हुआ मंचन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा) पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल सड़क उपयोगकर्ताओं की संरक्षा को लेकर सतर्क है और उनकी सुरक्षा के लिए लगातार प्रयत्नशील है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेंद्र पाल के नेतृत्व में 15 फरवरी,2024 को वाराणसी मंडल के बनारस-वाराणसी जं रेल खण्ड पर लहरतारा में पड़ने वाले समपार फाटक सं-2A Spl, वाराणसी सिटी के कज्जाकपूरा में पड़ने वाले समपार सं-24 Spl,हरदत्तपुर-राजातालाब के मध्य समपार सं-10A Spl एवं प्रकाश इंटर कालेज/मोहनसराय, राजातालाब यार्ड में समपार सं-13 Spl,राजातालाब बाजार तथा राजातालाब-निगतपुर के मद्य समपार सं-14B2 के निकट पड़ने वाले बाजारों एवं विद्यालयों में संरक्षा जागरुकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर, बच्चों को संरक्षा ज्ञान दिया गया। उक्त नुक्कड़ नाटकों में स्कूली बच्चों को अनाधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पर न जाकर केवल रेलवे फाटकों अथवा उपरिगामी सेतुओं से ट्रैक पार करने, समपार फाटकों को पार करते समय सावधानी बरतने,फाटक बन्द होने की दशा में बुम के नीचे से ट्रैक पार न करने,गेट मैन पर अनाधिकृत दबाव नहीं डालने, क्षतिग्रस्त रेलवे फाटकों पर सावधानी बरतने एवं ओपन लाइन के रेलवे ट्रैक एवं विद्युत पोलों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के सम्बंध में रोचक नुक्कड़ नाटकों के मध्यम से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर वाराणसी मंडल के संरक्षा विभाग के संरक्षा सलाहकार सेफ्टी काउंसलरों में विजय यादव,अविनाश मिश्रा, विकास भारती, उपेन्द्र तिवारी तथा जूनियर इंजीनियर/पी-वे/नन्दगंज शिशिर सिंह आदि द्वारा रेलवे सुरक्षा बल सदस्यों के साथ क्रमबद्ध रूप से विभिन्न विद्यालयों में सड़क मार्ग से जाकर शिक्षा अदालत के मंचन में सहयोग किया गया । इसके साथ ही रेलवे लाइन के किनारे पड़ने वाले विद्यालयों के बच्चों को जागरूकता हेतु 550 संरक्षा हैण्ड आउट्स का वितरण भी किया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

26 minutes ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

32 minutes ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago