Categories: Uncategorized

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने झंडा यात्रा रैली निकाला

निजीकरण होने से आम उपभोक्ता एवं किसान होंगे प्रताड़ितः अमर प्रसाद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ऊ0प्र0 के आह्वाहन पर जनपद अध्यक्ष रामप्रवेश यादव की अध्यक्षता गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर केन्द्रीय कार्यकारणी के निर्देशानुसार संगठन कार्यालय भटवलिया से गोरखपुर रोड होते हुए सुभाष चौक मालवीय रोड तक झण्डा यात्रा किया गया ।जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार भी उपस्थित रहे,उनके द्वारा कहा गया कि निजीकरण से प्रदेश के सभी युवाओं की रोजगार मिलने की संभावना समाप्त होगी इसे तत्काल रोकना चाहिए और हमारा संगठन निजीकरण का पुरजोर विरोध करता है ।

जनपद उपाध्यक्ष गोरख गुप्ता द्वारा कहा गया कि क्षेत्र के तीनों जनपद के सभी सदस्य आंदोलन के लिए तैयार है। जनपद सचिव अमर प्रसाद ने कहा कि निजीकरण होने से आम उपभोक्ता एवं किसान प्रताड़ित होंगे तथा हम सभी सरकारी कर्मचारी विभाग से बाहर होने पर अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करेंगे । जनपद के सभी सदस्य आंदोलन के हर स्तर के लिए तैयार है और करो या मरो के नीति तक लिए तैयार है। इस दौरान अवर अभियंता सुनील प्रजापति,कार्तिक वर्मा ,भूपेंद्र कुमार ,हर्ष यादव ,मनीष पांडे , ,गोरख गुप्ता ,कमलेश कुमार ,प्रमोद , इरफानुल्लाह अंसारी ,मिथिलेश कुमार,राजा कुमार,लवलेश सिंह ,एक के वर्मा ,भोला आदि अवर अभियंता उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

5 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

6 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

6 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

6 hours ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

6 hours ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

6 hours ago