एसएसपी ने पौधारोपण कर अभियान का किया शुभारंभ

एसपी नगर एसपी उत्तरी डीएफओ पौध रोपण कर संरक्षित करने का किया आव्हान

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पुलिस ऑफिस प्रांगण में किया पौध रोपण सहयोगी अधिकारियों, पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई, डीएफओ विकास यादव, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने भी किया पौध रोपण।
एसएसपी गौरव ग्रोवर ने पौधरोपण कर कहा कि पौधरोपण कर पौधे का सुरक्षा करना बेहद जरूरी हैं,एसएसपी ने पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। पुलिस आफिस पर आम बरगद व नीम का पेड़ लगाकर उन्होंने पौध रोपण अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है इसलिए उससे बचने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पेड़- पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है । उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे जहां हमारे स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है वहीं पेड़-पौधे हमारे लिए अनेक प्रकार की औषधियां भी प्रदान करते है। पुलिस जवानों से कहा की उन्हें भी एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि आज लगाए पौधे कल पेड़ होंगे तो खुद के मन को भी शांति मिलेगी। इसलिए पौधे जरूर लगाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डीएफओ विकास कुमार यादव ने भी पौध रोपण किए।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

6 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago