नगर पालिका व नगर पंचायतो में आयोजित होगा मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए विशेष कैंप

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)‌। जनपद में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर 24 अप्रैल को प्रत्येक नगर पालिका, नगर पंचायत में एक विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में वे लोग भी शामिल हो सकेंगे, जिनके पास अभी तक वोटर आईडी कार्ड या मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है।
कैंप का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करना और उन्हें उनको मतदाता पहचान पत्र बनवाने की सुविधा प्रदान करना है। कैंप के माध्यम से, महराजगंज जनपद का कोई भी नागरिक जिसका मतदाता पहचान पत्र किसी कारण नहीं बन पाया है, अपना वोटर कार्ड बनवा सकता है।
जिलाधिकारी ने कहा यह कैंप उन फर्स्ट टाइम वोटर के लिए भी एक अवसर है जिन्होंने मतदाता सूची में नाम न होने के कारण अभी तक अपने वोटिंग अधिकार का उपयोग नहीं किया है। इस कैंप में उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा और उन्हें वोटिंग की महत्ता के विषय में अवगत कराया कराया जाएगा।महराजगंज के प्रत्येक ऐसे नागरिक जिनका मतदाता पहचान पत्र अभी तक नही बन पाया है उनसे अनुरोध है कि वे इस अवसर का उपयोग करें और अपने मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए इस कैंप में शामिल हों। इस सामाजिक उपक्रम के माध्यम से महराजगंज को वोटिंग प्रतिशत में उत्तर प्रदेश के नंबर वन बनाने में सहायता मिलेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

21 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

21 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

21 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

21 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

21 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

22 hours ago